Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2025

सितंबर 2025 मासिक भविष्यफल

सितंबर 2025 का महीना ज्योतिष के अनुसार इस साल का सबसे बड़ा और सबसे खास महीना रहने वाला है। क्यों? क्योंकि इस महीने होंगे कई बड़े ग्रह परिवर्तन, नक्षत्र परिवर्तन और दो-दो ग्रहण। यानी पूरा महीना ग्रहों का खेल ही खेल होगा। सितंबर 2025 की ज्योतिषीय घटनाएं 3 सितंबर – मंगल प्रवेश करेंगे अपने चित्रा नक्षत्र में। 7 सितंबर – साल का दूसरा चंद्र ग्रहण लगेगा। 13 सितंबर – मंगल तुला राशि में प्रवेश करेंगे। 14 सितंबर – शुक्र सिंह राशि में जाएंगे और केतु के साथ युति बनाएंगे। 15 सितंबर – बुध अपनी उच्च कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। 16 सितंबर – सूर्य कन्या राशि में प्रवेश करके बुधादित्य योग बनाएंगे। 21 सितंबर – साल का दूसरा सूर्य ग्रहण लगेगा। 23 सितंबर – मंगल स्वाति नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। इसके साथ गुरु मिथुन राशि में, शनि मीन में, राहु कुंभ में और केतु सिंह में रहेंगे। राशियों पर असर ♈ मेष राशि: आपके लिए ये महीना बेहद शुभ रहेगा। शनि की साढ़ेसाती के बावजूद करियर और धन लाभ के योग बन रहे हैं। व्यापारियों के लिए बड़ी डील फाइनल होने का समय है। ♉ वृषभ राशि: भाग्य का साथ मिलेगा। करियर में प्रमोशन या बेहतर ...