A study of the positions and relationships of the sun, moon, stars, and planets in order to judge their influence on human actions. Astrology, unlike astronomy, is not a scientific study and has been much criticized by scientists.
आज का पंचांग : आज का दिन मंगलवार है, तिथि है श्रावण शुक्ल पक्ष की पंचमी। नक्षत्र रहेगा उत्तरा फाल्गुनी और योग रहेगा शिव। करण की बात करें तो वह रहेगा भव। सूर्य इस दिन कर्क राशि में रहेंगे जबकि चंद्रमा कन्या राशि में विचरण करेंगे। राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त: आज का राहुकाल दोपहर 3:51 से शाम 5:32 तक रहेगा, इस दौरान कोई भी शुभ कार्य करने से बचें। वहीं अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से 12:55 बजे तक रहेगा, जो कि किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम माना जाता है। दिशा शूल और यात्रा सलाह: आज उत्तर दिशा में दिशा शूल है, अतः उत्तर की ओर यात्रा करने से परहेज करें। यदि यात्रा आवश्यक हो, तो पहले संबंधित उपाय अवश्य करें। आज का विशेष महत्व: आज नाग पंचमी का पर्व मनाया जा रहा है, साथ ही तृतीय मंगला गौरी व्रत का भी विशेष महत्व है। यह दिन शिव आराधना के लिए विशेष माना गया है। आज का महा उपाय: शिवलिंग का रुद्राभिषेक करें। इससे जीवन की कठिनाइयों में राहत मिलेगी और मानसिक शांति प्राप्त होगी। राशिफल - 29 जुलाई 2025 मेष राशि (Aries): आज का दिन आपके लिए शुभ है। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा संभ...
Comments